
Interview Question: कौन सा जीव पैदा होने के 2 महीने तक सोता रहता है? जानिए क्या है जवाब
AajTak
Interview Questions and Answers: यूपीएससी हो या कोई अन्य बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा...इंटरव्यू में इस तरह से घुमाकर सवाल पूछे जाते हैं कि अच्छे से अच्छा कैंडिडेट कंफ्यूज हो सकता है. हम कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं, जो अक्सर इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.
Interview Question: सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को एक कठिन इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है. यूपीएससी हो या कोई अन्य प्रतियोगिता परीक्षा इंटरव्यू में इस तरह से घुमाकर सवाल पूछे जाते हैं कि अच्छे से अच्छा कैंडिडेट जवाब देते हुए कंफ्यूज हो जाए. ऐसे में कई बार कैंडिडेट्स सरल से सवाल का भी गलत जवाब दे बैठते हैं. अभ्यर्थी का जनरल नॉलेज चेक करने के लिए भी कई सवाल पूछे जाते हैं, यहां हम कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब.
अगर आप नीले समुंदर में पीले पत्थर डालते हैं तो क्या होगा? उत्तर: पत्थर डूब जाएगा.
सवाल: भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जाते हैं? जवाब: डॉ. बीआर अम्बेडकर को.
सवाल- ऐसा देश जहां सोने का ATM मौजूद है? जवाब- दुबई.
सवाल- हिंदी में पासवर्ड को क्या कहते हैं? जवाब- कूटशब्द.
सवाल: कौन सा जीव पैदा होने के 2 महीने तक सोता रहता है? जवाब: भालू.













