
Instagram Reel बनाने का चस्का, चलती बाइक से पुलिस के बैरिकेड को खींचा, वीडियो वायरल
AajTak
गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां बुलेट सवार दो युवक पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड को खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर युवकों ने ऐसा किया.
हरियाणा के गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां दो युवक बुलेट पर सवार पुलिस के बैरिकेड को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और युवकों की तलाश में जुट गई है. हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है इसकी अबतक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर युवकों ने ऐसा किया. वायरल वीडियो में साफ दिख दे रहा है कि बुलेट सवार दो युवक एक बैरिकेड को चलती बाइक पर खींच रहे हैं. कुछ दूर जाने के बाद पीछे बैठा युवक बैरिकेड को हाथ से छोड़ देता है. फिर युवक बुलेट को वापस मोड़ कर लाता है और बैरिकेड को खींचता है.
बाइक सवार युवकों ने बैरीकेड को खींचा
इस मामले में एसीपी क्राइम वरुण दहिया का कहना है कि सोशल मीडिया विंग ऐसे वीडियो पर नजर रखती है. युवा कानून का उलंघन कर सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जाते हैं. जल्द ही इस मामले में भी पुलिस आरोपियों को पकड़कर सबक सिखाएगी.
पुलिस आरोपी युवकों की पहचान में जुटी
बता दें, यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं. इससे पहले गाड़ी की डिग्गी से नकली नोट उड़ाने, कभी गाड़ी के बोनट पर आतिशबाजी तो कभी चलती कार की छत पर शराब पीने जैसे वीडियो गोल्फ कोर्स रोड से वायरल होते रहे हैं. जो सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे हुड़दंग करने वाले युवकों से सख्ती से निपटा जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









