
Insta रील्स में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, एडिटिंग के लिए होंगे ये बेहद खास
AajTak
Instagram में नए फीचर्स शामिल होने जा रहे हैं. इसके बाद यूजर्स को नए एडिटिंग टूल्स मिलेंगे. इसकी मदद से वे अपनी रील्ड, फीड फोटो, Carousels (फोटो स्लाइड फॉर्मेट) और स्टोरीज को ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकेंगे, साथ ही इनसाइट को भी अपडेट किया है. इन फीचर्स की जानकारी Meta CEO Mark Zuckerberg ने शेयर की है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Instagram यूजर्स के लिए नए फीचर शामिल होने जा रहे हैं. नया अपडेट मिलने के बाद यूजर्स Reels, फीड फोटो, Carousels (स्लाइडिंग फोटो) और स्टोरीज को पहले से ज्यादा बेहतर बना पाएंगे. कंपनी ने यह भी बताया है कि वह क्रिएटर्स के लिए इनसाइट को भी अपडेट करने जा रही है, जिससे वह अपने कंटेंट की परफोर्मेंस को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.
कंपनी ने कहा, आज हम रील्स, फीड फोटो, स्टोरीज और न्यू इनसाइट्स को पेश कर रहे हैं. नए इनसाइट्स की मदद से क्रिएटर्स आसानी से समझ सकते हैं कि उनका कंटेंट कैसा परफोर्म कर रहा है. नए फीचर्स का ऐलान Meta CEO Mark Zuckerberg ने अपने इंस्टाग्राम चैनल्स पर किया है.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp की राह पर चला Instagram, आ रहा है नया फीचर, ऑफ कर सकेंगे रीड रिपोर्ट
Instagram ने बताया कि वह यूजर्स के लिए नए फीचर्स ला रहा है. इसमें वह क्रॉप कर सकेंगे और इंडिविजुअल क्लिप्स को रोटेट कर सकेंगे. साथ ही बताया कि जल्द ही अनडू और रीडू का ऑप्शन भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा भी कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ेंः Instagram ला रहा नया फीचर, एक पोस्ट में दोस्त भी शामिल कर पाएंगे फोटो, क्या खुल जाएगी पोल?
उन्होंने आगे कहा, हमने 10 न्यू इंग्लिश टेक्स्ट टू स्पीच वॉयस को शामिल किया है, जिसमें से किसी एक को चुन सकते हैं. यह अपडेट अभी चुनिंदा देशों के लिए जारी किया है. साथ ही आपकी क्रिएटिवी को नई उड़ान देने के लिए छह नए तरह के टेक्स्ट फॉन्ट और स्टाइल को उपलब्ध कराया है,जो सैकड़ों भाषाओं के लिए उपलब्ध होगा. इसकी मदद से यूजर्स अपने टैक्स्ट को अलग लुक दे सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












