
INS विक्रांत केस: पूर्व BJP सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ केस, 57 करोड़ के चंदे से जुड़ा है मामला
AajTak
INS विक्रांत को बचाने के लिए इकट्ठा किए गए पैसे में कथित फर्जीवाड़े के मामले में मानखुर्द के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. एक पूर्व सैन्यकर्मी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए इकट्ठे किए गए चंदे में कथित फर्जीवाड़े के मामले में मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया है. यह केस विमानवाहक पोत INS विक्रांत को बचाने के लिए इकट्ठा किए गए 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम में कथित हेराफेरी से जुड़ा है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मानखुर्द के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बुधवार शाम 53 वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है.
वहीं, इस मामले में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में नोटिस दिया है. पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक भाजपा नेता किरीट सौमेया ने INS विक्रांत के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए अभियान शुरू किया था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने जहाज को बचाने के लिए सोमैया को चंदा दिया. भाजपा नेता ने इस अभियान में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा कर लिए थे. आरोप के मुताबिक उन्होंने राशि को महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में जमा करने के बजाय, धन का दुरुपयोग किया.
किरीट सोमैया को घेरने के मूड में शिवसेना
स्थानीय शिवसेना नेताओं ने इस मुद्दे को उठाने के लिए बुधवार को शिकायतकर्ता के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी. पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर किरीट सोमैया और उनके बेटे नील और अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
राउत के पास सबूत हैं, तो CM को सौंपे- सोमैया
बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी किरीट सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए लोगों से जुटाए गए 57 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था. आरोप को खारिज करते हुए सोमैया ने कहा था कि अगर राउत के पास कोई सबूत है तो उन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप देना चाहिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









