
Inflation in India: आटा-दाल-चावल-तेल-नमक...जानें 10 साल में किसकी कितनी बढ़ी कीमत?
AajTak
देश में आटे की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. देश में एक किलो आटे की औसत कीमत 33 रुपये के आसपास पहुंच गई है. आटे के अलावा दाल, चावल, तेल और नमक की कीमतें भी तेजी से बढ़ रहीं हैं.
एक इंसान एक दिन में एक समय में कम से कम 4 रोटी खाता ही है. कभी इस 4 रोटी की कीमत लगाई है? शायद नहीं. क्योंकि भारतीय घरों में अक्सर महीनेभर का राशन आता है और उसी से खर्च का हिसाब लगाया जाता है. लेकिन कभी अगर 4 रोटी का हिसाब लगाएं तो ये कितना होगा?
इसका हिसाब लगाने के लिए कुछ अनुमान लगाना होगा. 4 रोटी बनाने में औसतन 100 ग्राम आटा लगता है. आज से 10 साल पहले एक किलो आटा 22.48 रुपये का आता था. इस हिसाब से 4 रोटी बनाने में 2.24 रुपये का आटा लगता था. वहीं, आज एक किलो आटा 32.91 रुपये का आ रहा है. लिहाजा 4 रोटी बनाने में 3.29 रुपये का खर्च आ रहा है. यानी, 10 साल में ही 4 रोटी की कीमत एक रुपये तक बढ़ गई.
आटे की बात इसलिए, क्योंकि इसकी कीमत अब रिकॉर्ड तोड़ रही है. जनवरी 2010 के बाद आटे की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 9 मई को देश में एक किलो आटे की औसत कीमत 32.91 रुपये रही. अकेले एक साल में ही एक किलो आटे की कीमत 4 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें-- होम-कार लोन महंगा होने से कैसे कम होगी महंगाई, एक्सपर्ट से समझें RBI का गणित
लेकिन आटा इतना महंगा क्यों हो रहा?
एक्सपर्ट इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देश में गेहूं का उत्पादन घट रहा है और स्टॉक भी कम हो रहा है. इसके अलावा, देश के बाहर गेहूं की डिमांड भी बढ़ रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










