
Indigo की आज 1500 उड़ानें, 135 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट शुरू... एयरलाइन ने जारी किया बयान
AajTak
पांच दिनों से जारी बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द और देरी के बाद DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोर्केरास को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस भेजा है. इंडिगो ने कहा कि नेटवर्क रीबूट के लिए उड़ानें कम करनी पड़ीं, लेकिन अब 95% कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है. एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी है.
इंडिगो एयरलाइन पिछले पांच दिनों से गंभीर परिचालन अव्यवस्था से जूझ रही है, जिसके चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं और हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई. हालात बिगड़ने पर शनिवार को विमानन नियामक DGCA ने कड़ा रुख अपनाते हुए इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोर्केरास को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब देने को कहा.
DGCA ने नोटिस में कहा कि बड़े पैमाने पर उड़ानों की देरी और रद्दीकरण से स्पष्ट है कि एयरलाइन की योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में गंभीर चूक हुई है. नियामक के अनुसार, उड़ानों में आई अव्यवस्था का मुख्य कारण एयरलाइन द्वारा FDTL (फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के नए नियमों के लिए समय पर पर्याप्त व्यवस्था न करना है.
यह भी पढ़ें: IndiGo संकट, बढ़ती डिमांड, एयरपोर्ट्स पर हाहाकार... समझें- सरकार ने कैसे तय किए 7500 से 18000 रु तक हवाई टिकट के दाम
इसी बीच, इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में स्वीकार किया कि नेटवर्क रीबूट के लिए उन्हें बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने 700 से थोड़ा अधिक उड़ानें संचालित कीं, जिसमें 113 गंतव्य जुड़े. इंडिगो ने कहा कि यह कदम सिस्टम, रोस्टर और नेटवर्क को स्थिर करने के लिए जरूरी था ताकि अगले दिन से संचालन सामान्य हो सके.
इंडिगो 1500 उड़ानें आज संचालित होंगी
एयरलाइन के बयान के अनुसार, आज रविवार को इंडिगो 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं और उनकी 95% नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है. इंडिगो ने स्पष्ट किया कि वे 138 में से 135 गंतव्यों पर उड़ानें शुरू कर चुके हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










