
Indian Wheat: तुर्की, मिस्र का ठुकराया भारतीय गेहूं अब इस देश के बंदरगाह पर अटका
AajTak
सरकारी अधिकारियों ने हालांकि इनकार किया है कि गेहूं की इस खेप को ठुकराए जाने और बीजेपी नेता के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम एशियाई देशों में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कोई लेना-देना नहीं है.
तुर्की और मिस्र से ठुकराई गई भारत के गेहूं की 56,000 टन खेप फिलहाल इजरायल के बंदरगाह पर फंसी हुई है.
लाइव मिन्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की और मिस्र से होते हुए गेहूं अब इजरायल के बंदरगाह पर पहुंच गया है. गेहूं की यह खेप कहां भेजी जानी है, उसके लिए सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है.
हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है कि गेहूं की खेप के ठुकराए जाने और पैगंबर मोहम्मद पर हालिया विवाद के बीच कोई संबंध है.
भारत सरकार का कहना है कि भारत से रवाना होने से पहले गेहूं की इस खेप को सभी जरूरी क्वारंटीन प्रक्रियाओं से गुजारा गया था. आईटीसी लिमिटेड ने इस खेप को तुर्की भेजा था.
अधिकारी ने कहा, तुर्की ने इसलिए गेहूं की खेप ठुकरा दी थी क्योंकि गेहूं में प्रोटीन की मात्रा 13-14 फीसदी से कम थी, जो तुर्की के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा मानक है.
वहीं, मिस्र ने सैंपल की जांच के बिना ही गेहूं की खेप लेने से इनकार कर दिया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











