
Indian Railways: रेलवे फिर शुरू कर रहा जन शताब्दी समेत ये स्पेशल ट्रेनें, आज से बुक करें टिकट
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेल कई रूट्स पर स्पेशल और जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की सर्विस फिर से शुरू की जा रही है. विभिन्न रूट्स पर चलाई जा रही इन ट्रेनों की बुकिंग आज मंगलवार से शुरू हो चुकी है.
Indian Railways: कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंद हुई ट्रेनों का संचालन एक बार फिर शुरू किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई रूट्स पर जन शताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Express) का संचालन फिर से किया जा रहा है. रेलवे ने 9 मई को नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी थी जो अब 17 जून से फिर से चलेगी. इसके अलावा रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) को भी फिर शुरू करने जा रहा है. यहां देखें लिस्ट. Special Train between Lokmanya Tilak Terminus and Gorakhpur. pic.twitter.com/H4hWVUwvyz जन शताब्दी का टाइम टेबल गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली- हबीबगंज नई दिल्ली से सुबह 6 बजे हबीबगंज के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन भोपाल दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर पहुंचेगी और इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 40 मिनट पर हबीबगंज पहुंच जाएगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली हबीबगंज से दोपहर 3.15 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर रात 11.50 बजे पहुंचेगी.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










