
Indian Railways: रेलवे प्लेटफॉर्म पर क्यों होती है पीले रंग की पट्टी? आप भी जानिए वजह
AajTak
Interesting Facts About Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अलग-अलग तरह के इंडिकेशंस का प्रयोग किया जाता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं रेलवे प्लेटफार्म पर क्यों होती है पीले रंग की पट्टी.
Yellow line on Railway Platform: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. देश भर में लाखों लोग रोजाना ट्रेनों में सफ़र करते हैं. ट्रेनों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिहाज से रेलवे एक तरफ जहां तमाम सेफ्टी मेजर्स को फॉलो करता है. वहीं, दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अलग-अलग तरह के इंडिकेशंस का प्रयोग किया जाता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं रेलवे प्लेटफार्म पर क्यों होती है पीले रंग की पट्टी.
ट्रेन में सफर के लिए जब रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं तो आपने देखा होगा कि प्लेटफॉर्म पर रेलवे लाइन के समानांतर एक पीली पट्टी बनी रहती है. कहीं-कहीं इस पीली पट्टी को प्लेटफॉर्म पर पीले रंग से बनाया जाता है तो कुछ रेलवे प्लेटफॉर्म पर पीले रंग के टाइल्स से ही पट्टी बना दी जाती है. जिसकी सतह उभरी हुई भी होती है.
क्या आप जानते हैं कि इस पीली पट्टी को बनाने का मकसद क्या है और इसे उभरा हुआ क्यों बनाया जाता है? आइए जानते हैं रेलवे प्लेटफॉर्म पर बनी इस पीली पट्टी का राज.
दरअसल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर पीली पट्टी इसलिए बनाई जाती है, क्योंकि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली होती है तो लोग ट्रेन में पहले चढ़ने के चक्कर में बिल्कुल रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच जाते हैं. लेकिन यह पीली पट्टी इस बात का इंडिकेशन होती है कि आपको ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के समय पीली पट्टी से पीछे ही रहना है. दरअसल, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है तो तेज हवा के प्रेशर से अपनी और खींचती है. ऐसे में यात्रियों को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के लिए पीले रंग की पट्टी बनाई जाती है.
साथ ही या पीली पट्टी सतह से कुछ उभरी हुई होती है. ऐसा इसलिए होता है जिससे कोई भी दृष्टिबाधित व्यक्ति अगर ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद है तो वह आगे चलते चलते रेलवे ट्रैक पर ना गिर जाए. दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए यह उभरी हुई पीली पट्टी काफी सहायक होती है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










