
Indian Railways: रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों को दी हरी झंडी, इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या में विस्तार कर रहा है. रेलवे ने अब विभिन्न रूट्स पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है. ये ट्रेन 30 जून से अगले आदेश तक के लिए विस्तारित की गई हैं.
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ट्रेनों पर लगा ब्रेक अब हटना शुरू हो गया है. अब यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) एक बार फिर ट्रेनों का संचालन शुरु कर रहा है, साथ ही कई ट्रेनों की अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है. इसी बीच यूपी बिहार और बंगास के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया जा रहा है. इन ट्रेनों को 30 जून से अगली सूचना तक विस्तारित किया गया है. यहां देखें लिस्ट 1. 05052 गोरखपुर-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. 2. 05051 कोलकाता-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. 3. 05022 गोरखपुर-शालीमार पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. 4. 05021 शालीमार-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. 5. 05097 भागलपुर-जम्मूतवी पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा. 6. 05098 जम्मूतवी-भागलपुर पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2021 से अगली सूचना तक किया जाएगा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











