
Indian Railways: रेलयात्रियों को पसंद आ रहीं स्पेशल ट्रेनें! रेलवे ने बढ़ाई इन गाड़ियों की परिचालन अवधि
AajTak
रेलवे मालदा टाउन से उधना के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इसके अलावा पटना से पुरी, बरौनी से ग्वालियर के मध्य तथा पटना के रास्ते हावड़ा/आसनसोल/मालडा टाउन से खातीपुरा (जयपुर) के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है.
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे मालदा टाउन से उधना के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर भागलपुर-मुंगेर-बरौनी-समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर-कानपुर-आगरा फोर्ट-कोटा-वडोदरा के रास्ते मालदा टाउन से उधना के लिए एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.
इसके अलावा पटना से पुरी, बरौनी से ग्वालियर के मध्य तथा पटना के रास्ते हावड़ा/आसनसोल/मालडा टाउन से खातीपुरा (जयपुर) के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इनके परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इन ट्रेनों के अलावा भी कई स्पेशल ट्रेनों के अवधि में रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विस्तार किया गया ताकि रेल यात्रियों की कन्फ़र्म बर्थ मिलने में परेशानियां का सामना नहीं करना पड़े.
मालदा टाउन-उधना रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09016 मालदा टाउन-उधना स्पेशल दिनांक 09 जुलाई 2024 (मंगलवार) को मालदा टाउन से 17.30 बजे खुलकर 21.35 बजे भागलपुर, 23.35 बजे मुंगेर के रास्ते बुधवार को 01.00 बजे बेगुसराय, 02.30 बजे बरौनी, 04.00 बजे समस्तीपुर, 05.35 बजे मुजफ्फरपुर, 09.00 बजे बापूधाम मोतिहारी एवं 10.15 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 00.30 बजे उधना पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 20 कोच होंगे.
इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार
गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना स्पेशल अब 28 सितंबर 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल अब 29 सितंबर 2024 सप्ताह के प्रत्येक रविवार को चलायी जायेगी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









