
Indian Railways: यूपी-बिहार-राजस्थान के बीच चलेंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की तादाद बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में कई राज्यों से जुड़ने वाली स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है. आइए जानते हैं टाइम शेड्यूल.
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. समर वेकेशन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. इसी क्रम में रांची-बरकाकाना-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-सासाराम-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते विशाखपट्टणम से बनारस के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संख्या 08588/08587 विशाखपट्टणम-बनारस- विशाखपट्टणम समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है.
यह स्पेशल विशाखपट्टणम से 19 अप्रैल से 17 मई तक हर बुधवार को तथा बनारस से 20 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी. इसी तरह सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते दरभंगा और अजमेर बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संख्या 05537/05538 दरभंगा-अजमेर-दरभंगा समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल दरभंगा से 19 अप्रैल से 31 मई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा अजमेर से 20 मई से 01 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी.
यहां देखें पूरा शेड्यूल :
> गाड़ी संख्या 08588 विशाखपट्टणम-बनारस समर स्पेशल-यह ट्रेन विशाखपट्टणम से बुधवार को 12.30 बजे खुलकर गुरुवार को 02.55 बजे रांची, 05.30 बजे बरकाकाना, 07.30 बजे लातेहार, 08.30 बजे डालटनगंज, 09.25 बजे गढ़वा रोड, 11.20 बजे डेहरी ऑन सोन, 11.38 बजे सासाराम, 12.10 बजे भभुआ रोड, 13.30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं रुकते हुए 16.30 बजे बनारस पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टनम समर स्पेशल बनारस से गुरुवार को 18.00 बजे खुलकर 19.00 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., 20.00 बजे भभुआ रोड, 20.45 बजे सासाराम, 21.05 बजे डेहरी ऑन सोन, 23.15 बजे गढ़वा रोड एवं 23.55 बजे डालटनगंज रुकते हुए शुक्रवार को 20.30 बजे विशाखपट्टनम पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









