
Indian Railways: बिहार-बंगाल के बीच चलेगी ये समर स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम शेड्यूल
AajTak
Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में लोग घूमने का प्लान करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में अक्सर भीड़ बढ़ जाती है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. आइए जानते हैं रेलवे ने किस रूट पर चलाई समर स्पेशल ट्रेन.
गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है, स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टियां होने वाली हैं. ऐसे मे देश के अलग-अलग हिस्सो से लोग अपने घूमने जाते हैं. जिसके चलते ट्रेनों में काफी भीड़ होती है. गर्मी के दिनों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे समर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे द्वारा रक्सौल और हावड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हावड़ा और रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह समर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 11 जून के बीच चलाई जाएगी.
यहां देखें ट्रेन का शेड्यूल
> गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल:
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 15 अप्रैल से 10 जून तक हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
> गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल:
गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल दिनांक 16 अप्रैल से 11 जून तक रक्सौल से 16.55 बजे खुलकर अगले दिन 08.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











