
Indian Railways: गुड न्यूज! इन रेलवे स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा
AajTak
ECR Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा दे रहा है. रेलवे के इस फैसले से वरिष्ठ नागरिक, महिला और दिव्यांगों को काफी फायदा होगा. एस्केलेटर के जरिए उन्हें एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में काफी सहूलियत होगी.
Escalator and lift facility at Railway Station: भारतीय रेल एक तरफ जहां ट्रेनों की पंक्चुअलिटी को लेकर तमाम तरह की कवायद कर रही है. वहीं, रेलवे स्टेशन्स पर यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है. इसी कड़ी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल (East central Railway) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जा रहे हैं. रेलवे के इस फैसले से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों को काफी फायदा होगा. उन्हें एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में काफी सहूलियत होगी.
इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर अब तक 31 एस्केलेटर तथा 27 लिफ्ट यात्रियों की सेवा में चालू किए जा चुके हैं. इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर 14 एस्केलेटर और 49 लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर हैं. पटना में 04, राजेंद्रनगर टर्मिनल में 03, सासाराम में 03, डेहरी ऑन सोन में 01, मोकामा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. अनुग्रहनारायण रोड, सोनपुर, बरौनी, खगड़िया, दरभंगा, आरा, दानापुर, रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, बेतिया, मधुबनी, धनबाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, सिंगरौली, डाल्टेनगंज स्टेशनों पर 2-2 लिफ्ट सहित कुल 49 लिफ्ट लगाने का कार्य जारी है. इनमें से चालू वित्त वर्ष 2022-23 में राजेंद्रनगर टर्मिनल, सोनपुर एवं दरभंगा स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का काम जल्द पूरा करते हुए इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा.
इन रेलवे स्टेशनों पर लगा चुके हैं लिफ्ट और एक्सलेटर
पूर्व मध्य रेल के पटना,राजेंद्रनगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, धनबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशनों पर 31 एस्केलेटर लगाए जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त पटना में 04, धनबाद में 06, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर में क्रमशः 2-2 एस्केलेटर सहित और 14 एक्सेलेटर एस्केलेटर लगाने का कार्य प्रगति पर है. इनमें से मुजफ्फरपुर में 02 एस्केलेटर चालू वित्त वर्ष 2022-23 में चालू हो जाएगा. इसी तरह दानापुर मंडल के राजेन्द्रनगर, बक्सर एवं पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., सोनपुर मंडल के बरौनी, हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा स्टेशन तथा धनबाद मंडल के धनबाद एवं कोडरमा स्टेशनों पर कुल 27 लिफ्ट लगाया जा चुका है.
रेलवे ने क्या कहा?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








