
Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में जाना है घर? UP-बिहार रूट पर रेलवे चला रहा ये 10 समर स्पेशल ट्रेनें
AajTak
गर्मियों की छुट्टियों के चलते ट्रेन में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और इसी के साथ ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ रही है. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे द्वारा यूपी-बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन और चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में यूपी और बिहार आने-जाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स दे रहे हैं ताकि आपको यात्रा करने में सुविधा हो.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 05 जोड़ी अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, ताकि रेल यात्रियों को सफर करने में सहूलियत हो सके. ट्रेन की जानकारी
>गाड़ी संख्या 06217/06218 यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर समर स्पेशल
पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 06217 यशवंतपुर-गया समर स्पेशल यशवंतपुर से 04 मई 2024 से 25 मई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 07.30 बजे चलकर सोमवार को 07.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 06218 गया-यशवंतपुर समर स्पेशल गया से 06 मई 2024 से 27 मई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 23.45 बजे चलकर बुधवार को 22.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के 11 कोच होंगे.
>गाड़ी संख्या 07315/07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि समर स्पेशल:
हाजीपुर-पाटलिपुत्र -पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-भुसावल-पुणे के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल हुब्बल्लि से 30 अप्रैल 2024 से 28 मई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 17.20 बजे चलकर बुधवार को 05.15 बजे पुणे, गुरूवार को 11.15 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 13.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि समर स्पेशल 03 मई 2024 से 31 मई 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे चलकर 14.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए शनिवार को 18.55 बजे पुणे और रविवार को 07.00 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11 और साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







