
Indian Railways: इस रूट पर ट्रैक पर चल रहा है काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, फटाफट देख लें लिस्ट
AajTak
Indian Railway: न्यू फरक्का और धूलियान गंगा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर 07 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है और इसकी वजह से इस रूट की तरफ से गुजरने वाली तकरीबन डेढ़ दर्जन ट्रेनों के परिचालन में कुछ दिनों के लिए अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है.
Indian Railway interlocking work: अगर आप आने वाले कुछ दिनों में पूर्व रेलवे (Eastern railways) के मालदा मंडल के न्यू फरक्का और धूलियान गंगा स्टेशनों से होकर चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. न्यू फरक्का और धूलियान गंगा स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर 07 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है और इसकी वजह से इस रूट की तरफ से गुजरने वाली तकरीबन डेढ़ दर्जन ट्रेनों के परिचालन में कुछ दिनों के लिए अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्य की वजह से पूर्व मध्य की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है. इसमे दो ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है. वही 7 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है.
अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द होने वाली ट्रेनें
मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
ये भी पढ़ें -

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










