
Indian Railway: महाराष्ट्र और गुजरात से बिहार के बीच चलने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे, देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railway Special Train List: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के CPRO राजेश कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.
Indian Railway Special Train List: कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र के मुम्बई और गुजरात से यूपी, बिहार की तरफ आने जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिये महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल और गुजरात के उधना और राजकोट से बिहार के दानापुर, समस्तीपुर औऱ भागलपुर के बीच वर्तमान में चलाई जा रही 08 स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि की है. ये सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं. इसके लिए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के CPRO राजेश कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. साथ ही साथ इन स्पेशल ट्रेनों का समय, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत् रहेगा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











