
Indian Railway: ट्रेन में यात्रा के दौरान आपको भी मिल सकता है मुफ्त में खाना, जानें IRCTC का ये नियम
AajTak
Indian Railway News: राजधानी, शताब्दी, दुरंतो से सफर करने वाले लोग ट्रेन लेट होने पर मुफ्त भोजन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं .अगर ट्रेन सुबह लेट हुई है तो IRCTC यात्रियों को फ्री में नाश्ता, या अगर रात में लेट हुई है तो फ्री में डिनर उपलब्ध कराता है.
Indian Railways News: अगर आप ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं और आपको फ्री में भोजन की सुविधा मिले तो शायद चौंक जाएंगे. दरअसल, ऐसा संभव है. IRCTC एक्सप्रेस ट्रेनों के दो घंटे लेट होने पर मुफ्त में खाना ऑर्डर करने की सुविधा देता है. हालांकि, ज्यादातर यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वह लाभ नहीं उठा पाते हैं.
ट्रेन में सफर करने के दौरान आपको कई बार चिंता सताती होगी कि ट्रेन लेट हो गई है, अब खाने की व्यवस्था कैसे होगी. एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. ट्रेन लेट होने पर IRCTC तोहफे के तौर पर यात्रियों को खाना मुहैया करवाता है. असल में रेलवे की तरफ से यात्रियों को इस तरह की कई सुविधाएं दी जाती है.
यात्रियों को कब-कैसे मिलेगा भोजन?
यात्रियों की सुविधा के अनुसार IRCTC अपने नियमों में परिवर्तन करता रहता है. राजधानी, शताब्दी , दुरंतो से सफर करने वाले लोग ट्रेन लेट होने पर मुफ्त भोजन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं .अगर ट्रेन सुबह लेट हुई है तो IRCTC यात्रियों को फ्री में नाश्ता, या अगर रात में लेट हुई है तो फ्री में डिनर उपलब्ध कराता है.
ट्रेन लेट होने पर मुफ्त भोजन आपका अधिकार
कई बार यात्री हिचकिचाहट के चलते इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. यात्रियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, यह आपका अधिकार है. इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्का भोजन दिया जाता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











