
India vs Sri Lanka Series: वनडे वर्ल्ड कप और खुद को साबित करने का दबाव... इन तीन भारतीयों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है. जबकि सूर्यकुमार यादव और उमरान मलिक को भी चुना गया है. ऐसे में अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए इन तीनों को इस सीरीज में खुद को साबित करना होगा...
India vs Sri Lanka Series: भारतीय टीम के लिए अगला साल यानी 2023 काफी खास होने वाला है. इसी साल के आखिरी में टीम इंडिया अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलेगी. नए साल में भारतीय टीम अपना सफर श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से करेगी. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है.
इस श्रीलंकाई सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ियों पर काफी दबाव रहने वाला है. उन पर यह दबाव खुद को साबित करने का रहेगा. यही वो मौका रहेगा, जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करते हुए सेलेक्शन कमेटी, बीसीसीआई और फैन्स को अपना मुरीद कर सकते हैं.
यह तीन प्लेयर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव और युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं. हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह रोहित शर्मा के बाद अगले वनडे कप्तान भी बन सकते हैं. जबकि टी20 में हार्दिक को कप्तानी सौंप दी गई है. सूर्यकुमार को उपकप्तान बनाया गया है.
पंड्या को रहना होगा 10 ओवर गेंदबाजी के लिए तैयार
हार्दिक के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी खुद को बतौर लीडर साबित करने की भी रहेगी. बीसीसीआई ने उन पर वनडे सीरीज में उपकप्तानी का भार डाला है. ऐसे में उन्हें यह साबित करना होगा कि वह अगले कप्तान बनने को तैयार हैं और लंबे समय तक टीम इंडिया को शानदार तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं.
हार्दिक पिछले तीन साल से चोटों से जूझते रहे हैं. इस दौरान वह फिटनेस के कारण अंदर-बाहर होते रहे हैं. उन्होंने 2020 के बाद से सिर्फ 12 वनडे मैच ही खेले हैं. ऐसे में उन्हें अब यह साबित करना होगा कि वह 50 ओवरों के फॉर्मेट में बतौर ऑलराउंडर लंबे समय तक बेहतरीन अंदाज में खेल सकते हैं. यदि वह बतौर गेंदबाज भी खेलते हैं, तो उन्हें 10 ओवर गेंदबाजी के लिए भी तैयार रहना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









