
India Vs South Africa, Rohit Sharma: वनडे टीम के सेलेक्शन में देरी, रोहित नहीं हुए फिट तो ये प्लेयर होगा कप्तान!
AajTak
टेस्ट सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका में तीन वनडे भी खेलने हैं. अभी तक वनडे टीम का सिलेक्शन नहीं हुआ है, माना जा रहा है कि सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के बाद ही सिलेक्टर्स कोई फैसला ले सकते हैं.
India Vs South Africa, Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए होने वाले वनडे टीम का सेलेक्शन कुछ दिनों के लिए टल गया है. माना जा रहा है कि अब सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद ही वनडे टीम का सेलेक्शन किया जाएगा. व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा अभी रिकवरी मोड में ही हैं और नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में लगातार काम कर रहे हैं. ऐसे में अगर वह वनडे सीरीज तक फिट नहीं होते हैं तो केएल राहुल को कप्तानी सौंपी जा सकती है. Getting that intensity back 💥👊 Can't wait to see you back in action, captain! 🙌💙#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/ra2AA8NIgU

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












