
India vs South Africa: टेस्ट सीरीज जीत की आस में दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया
AajTak
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है. गुरुवार सुबह भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना हुई थी. टीम इंडिया कुछ दिनों के लिए मुंबई में Isolation में रही थी और अब उसे दक्षिण अफ्रीका में भी एक कड़े बायो बबल में रहना पड़ेगा. सीरीज का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा.
कोच राहुल द्रविड़ के साथ भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची. यह राहुल द्रविड़ का बतौर कोच पहला विदेशी दौरा होगा. कोविड-19 के नए वैरिएंट 'Omicron' की वजह खिलाड़ियों को एक कड़े कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा.
मयंक अग्रवाल पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए हैं. रोहित शर्मा के चोटिल हो जाने के बाद मयंक अग्रवाल को केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. मयंक ने मुंबई में शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करेंगे. ऋषभ पंत ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है और उनसे दक्षिण अफ्रीका में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









