
India vs Leicestershire: अभ्यास मैच में बिखरा टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर, विराट कोहली भी रहे फ्लॉप
AajTak
लिसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में विराट कोहली पहली पारी में 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोहली के अलावा बाकी शीर्श क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम लिसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने उतरी है. इस मुकाबले में सबकी नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर है. लेकिन कोहली पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोहली को तेज गेंदबाज रोमन वॉकर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
रोहित-श्रेयस ने भी किया निराश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीकठाक रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 35 रनों की साझेदारी की. हालांकि दोनों ओपनर अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. रोहित 25 और गिल 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हनुमा विहारी (3 रन), श्रेयस अय्यर (0 रन) और रवींद्र जडेजा (13 रन) कुछ खास नहीं कर पाए जिसके चलते भारत का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन हो गया.
कोहली-भरत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
81 रनोंं पर पांच विकेट गिरने के बाद कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई. कोहली ने 69 गेंदों की पारी में चार चौके एवं एक छक्का जड़ा. कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे शार्दुल ठाकुर भी कुछ खास नहीं कर पाए और छह रन बनाकर आउट हो गए. 21 साल के तेज गेंदबाज रोमन वॉकर ने शुरुआती सात में पांच विकेट अपने नाम किए.
विराट कोहली और रोहित शर्मा का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था. रोहित तो आईपीएल के इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए थे. वहीं विराट कोहली भी दो मौकों पर ही 50 का आंकड़ा छू सके. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से दोनों खिलाड़ियों का फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









