
India Vs England T20 WC Semi Final Dates: भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से भिड़ंत, जान लें शेड्यूल और टीमें
AajTak
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होना है. टीम इंडिया ने रविवार को हुए मैच में जिम्बाब्वे को मात दी और अपने ग्रुप में टॉप किया.
India Vs England T20 WC Semi Final Dates: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का जलवा बरकरार है. सुपर-12 स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दे दी है और ग्रुप-2 में टॉप कर लिया है. भारत के साथ पाकिस्तान ने इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में कौन-सी टीम किससे भिड़ेगी.
टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है, 10 नवंबर को एडिलेड मैदान में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यानी वर्ल्ड कप अब सिर्फ दो कदम दूर है, भारत को सेमीफाइनल और फाइनल में जीत हासिल करनी है और 15 साल बाद फिर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारतीय कप्तान के हाथ में होगी.
सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल-
• न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1.30 बजे) • भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1.30 बजे)
लाइव मैच से जुड़ी अपडेट यहां पढ़ें...
सेमीफाइनल में पहुंची हैं ये टीमें • ग्रुप-1: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड • ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











