
India vs Bangladesh Series: कौन हैं अभिमन्यु ईश्वरन, जो बांग्लादेश दौरे पर रोहित शर्मा की जगह लेंगे?
AajTak
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह टेस्ट सीरीज़ में अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है. अभिमन्यू अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर सके...
India vs Bangladesh Series: बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज पहले ही गंवा दी है. साथ ही कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में अंगूठे पर चोट लगवाकर तीसरे मैच से बाहर हो चुके हैं. अब रोहित के टेस्ट सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल, रोहित मुंबई लौटने की तैयारी में हैं. रोहित शर्मा की जगह टेस्ट सीरीज़ में अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है.
27 साल के अभिमन्यु ईश्वरन इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर ही हैं और भारतीय-ए टीम की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. यही वजह भी है कि अभिमन्यु को ही रोहित की जगह टेस्ट सीरीज के लिए रिप्लेस किया जा सकता है.
अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर सके अभिमन्यू
ऐसे में फैन्स अब यह जानने को बेताब हैं कि आखिर ये अभिमन्यु कौन हैं, जो रोहित शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं. यहां बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन को अब तक टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने का यानी डेब्यू का मौका नहीं मिला है.
अभिमन्यु को पिछले साल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्टैंडबाय में रखा गया था. इस वक्त अभिमन्यू को बंगाल रणजी टीम के कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था.
देहरादून के अभिमन्यू बंगाल के लिए खेलते हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









