
India Today Conclave South: तेजस्वी सूर्या बोले- पीएम मोदी के आने के बाद युवाओं को देश में मिला मौका
AajTak
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 साउथ में हुआ सेशन 'फ्लैशप्वाइंटः पॉलिटिक्स ऑफ डिवाइड- हूज इंडिया इट इस' बेहद धमाकेदार रही. इसमें बेंगलुरु के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जमकर एक दूसरे की पार्टी पर निशाना साधा. साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी गर्मा-गर्म चर्चा हुई.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 साउथ में हुआ सेशन फ्लैशप्वाइंटः पॉलिटिक्स ऑफ डिवाइड- हूज इंडिया इट इस, बेहद धमाकेदार रहा. इसमें बेंगलुरु के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जमकर सरकार के बारे में और उनके विरोध में बातें कहीं. साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी गर्मा-गर्म चर्चा हुई. क्या युवा राजनीति में कितने सफल हो रहे हैं. क्या युवाओं को भारत में सही ताकत मिल रही है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि कई सालों तक कांग्रेस पार्टी ने देश और देश के लोगों को गरीबी में रखा. उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. इसलिए युवा भी पीछे रहे. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद हर क्षेत्र में युवाओं को मौका मिलना शुरू हुआ. ये मौके पॉलिटिकल पावर से मिलते हैं. नए भारत में नए आइकन्स हैं जैसे टी नटराजन. नए भारत में नए एंटरप्रेन्योर हैं. वो अमेरिकी एक्सचेंज में अपनी कंपनी लिस्ट करवा रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











