
India Today Conclave South: कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा- किसानों पर क्यों नहीं बोले PM, तेजस्वी ने कहा पूरी सरकार लगा रखी थी
AajTak
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 साउथ में हुए सेशन 'फ्लैशप्वाइंटः पॉलिटिक्स ऑफ डिवाइड- हूज इंडिया इट इस' में बेंगलुरु के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तीखी बहस की. सुप्रिया ने पूछा कि किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी खुद क्यों नहीं सामने आए. तब तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उन्होंने पूरी सरकार लगा दी थी. खुद भी कई बार बात करने के लिए कहा लेकिन विपक्ष किसानों को भड़का रहा था.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 साउथ में हुआ सेशन 'फ्लैशप्वाइंटः पॉलिटिक्स ऑफ डिवाइड- हूज इंडिया इट इस' बेहद धमाकेदार रहा. इसमें बेंगलुरु के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जमकर सरकार के बारे में और उनके विरोध में बातें कहीं. सुप्रिया ने पूछा कि किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी खुद क्यों नहीं सामने आए. उन्होंने क्यों नहीं बात की. 260 किसानों की मौत पर कुछ कहा क्यों नहीं. तब तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उन्होंने पूरी सरकार लगा दी किसानों के लिए. खुद भी कई बार बात करने के लिए कहा लेकिन विपक्ष किसानों को भड़का रहा था. सुप्रिया ने कहा कि 8 तिमाहियों से गिरते गिरते नीचे आ गए हैं. इसके लिए कोरोना वायरस के पीछे छिपने की जरूरत नहीं है. मुझे समझ में नहीं आता कि डिमोनेटाइजेशन के समय से समाज के हर उद्योग को खत्म कर दिया गया. आपने हर क्षेत्र में एक मोनोपोली स्थापित कर दिया है. ट्रांसपोर्ट में, जहाजरानी में, इंड्स्ट्री में हर जगह पर. जब चर्चा की बात की जाती है तो लोग रास्ता बदल लेते हैं. खेती के नियमों को बदलना चाहिए. पीएम ने कहा कि वो एक कॉल की दूरी पर हैं, लेकिन उसी दिन हरियाणा के 18 जिलों में इंटरनेट बंद था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











