
India Today Conclave Mumbai: इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव का आज दूसरा दिन, मंच पर होंगे श्रीकांत शिंंदे, रानी मुखर्जी समेत कई दिग्गज
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव भारत का पहला और अनोखा इंटेलिजेंस एक्सचेंज है, जो सभी स्टेकहोल्डर्स को सकारात्मक बदलाव के एजेंडे पर काम करने के लिए एक साथ लाता है. यह मंच हर तथ्य की गहनता से पड़ताल करता है और हर सही आवाज को अधिक ताकत और प्रभाव देता है.
त्योहारी सीजन की खबरों के बीच इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2025) इस साल अपने वार्षिक मुंबई एडिशन के साथ 25 सितंबर से शुरू हो चुका है. यह कार्यक्रम मुंबई के होटल 'द सेंट रेजिस' में हो रहा है, जिसका आज आखिरी दिन है. इंडिया के इस सबसे खास आइडियाज और डायलॉग के मंच पर राजनीति से लेकर फिल्म, विज्ञान और बिजनेस इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं.
पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सेशन से हुई. वहीं, दूसरे दिन यानी आज के कार्यक्रम की शुरुआत एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार के सेशन से शुरू होगा.
कार्यक्रम के पहले दिन ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, आदित्य ठाकरे, एकता कपूर और डीवाई चंद्रचूड़ जैसी हस्तियों ने शिरकत की.
आज ये मेहमान करेंगे शिरकत...
बता दें कि इंडिया टुडे ग्रुप का 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' (India Today Conclave) एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां दुनियाभर के राजनीतिज्ञ, विजनरी और चेंजमेकर हस्तियां, साथ ही कारोबार, विज्ञान, टेक्नॉलजी, सिनेमा, खेल और कला के दिग्गज शामिल होकर अपनी बातें साझा करते हैं. यहां न केवल विचार व्यक्त किए जाते हैं, बल्कि यह मंच दूसरों को प्रेरित भी करता है और भविष्य की नई परिभाषा बनाने में मदद करता है. सालों से यह मंच दुनिया की सबसे प्रभावशाली आवाजों का स्वागत करता रहा है और विचार नेतृत्व के सबसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बना चुका है.
यह भी पढ़ें: India Today Conclave Mumbai: इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव का हुआ आगाज़, CM फडणवीस, शुभांशु शुक्ला सहित मंच पर ये दिग्गज

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









