
India Today Conclave 2023: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का आज से सजेगा मंच, पीएम मोदी-तेंदुलकर समेत ये हस्तियां होंगी शामिल
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का मंच एक बार फिर आज से दो दिनों के लिए सजने जा रहा है. दिल्ली में 17 और 18 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर खेल और मनोरंजन जगत के कई दिग्गज संबोधित करेंगे.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2023 का आगाज आज से हो रहा है. दो दिन (17-18 मार्च) तक चलने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और फिल्म RRR में अपने अभिनय से धूम मचाने वाले अभिनेता राम चरण भी संबोधित करेंगे.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का यह 20वां संस्करण है. कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होते रहे हैं. 2019 में कोरोना काल से पहले पीएम मोदी ने कॉन्क्लेव को संबोधित किया था.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का संबोधन ऐसे वक्त हो रहा है, जब एक तरफ दुनियाभर में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है तो वहीं भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं.
कोरोना काल के बाद से दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है. इन चुनौतियों के बीच भारत मजबूती से उभरा है और दुनिया के लिए आशा की किरण बनकर सामने आ रहा है. 2023 में भारत ने दुनिया में केंद्र का स्थान लिया है. भारत इस साल G20 शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी कर रहा है. यह स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक सुधार पर केंद्रित है. इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के मुताबिक, कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का संबोधन उनकी आगे की रणनीतियों को निर्धारित करने वाला होगा.
इससे पहले पीएम मोदी 6 बार इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित कर चुके हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने गुजरात मॉडल को कार्यक्रम में पेश किया था. इसके बाद पीएम के तौर पर उन्होंने नए भारत के लक्ष्यों को सबके सामने रखा. उन्होंने 2003, 2008 और 2011 में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी बात रखी. इसके बाद वे 2013 में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार के तौर पर शामिल हुए. पीएम मोदी ने 2017 और 2019 में भी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित किया.
यहां देखें पूरा प्रोग्राम:

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











