
India Today Conclave 2021 South: असम, पश्चिम बंगाल में NRC को भूल गई बीजेपी- असदुद्दीन ओवैसी
AajTak
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर असम और पश्चिम बंगाल के चुनावों में NRC का मुद्दा भूल जाने का आरोप लगाया. India Today Conclave 2021 South में सेकुलरिज्म पर एक सत्र में उन्होंने ये बात कही, जानें और क्या बोले ओवैसी.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर असम और पश्चिम बंगाल के चुनावों में NRC का मुद्दा भूल जाने का आरोप लगाया. India Today Conclave 2021 South में सेकुलरिज्म पर एक सत्र में उन्होंने ये बात कही, जानें और क्या बोले ओवैसी. 'परिणाम मन-मुताबिक नहीं तो भूल गई NRC' असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि NRC की फाइनल लिस्ट बीजेपी के मन-मुताबिक नहीं आई तो असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में वह इसका नाम लेने से भी कतरा रही है. ओवैसी ने कहा कि असम में NRC की आखिरी लिस्ट में करीब 20 लाख लोगों के नाम नहीं आए और इसमें 15 लाख लोग करीब गैर-मुस्लिम हैं. इसलिए अब आप उसकी बात भी नहीं कर रहे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











