
India's Got Talent: 5 साल की बच्ची ने ऐसे गाया 'घर मोरे परदेसिया', जजेस ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन, Shilpa Shetty बोलीं- रोंगटे खड़े हो गए
AajTak
प्रोमो में एक नन्ही सी मासूम बच्ची अपनी मां के साथ सुर से सुर मिलाकर बेहद मधुर और खूबसूरत अंदाज में 'घर मोरे परदेसिया...' गाना गाती हुई नजर आ रही है. इतनी छोटी सी बच्ची को इतना मुश्किल गाना इतने परफेक्शन और खूबसूरत अंदाज में गाता देखकर शो के सभी जजेस खुशी से झूम उठते हैं. शिल्पा शेट्टी तो यह कहती दिख रही हैं कि बच्ची का गाना सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो गए.
वाह! टैलेंट हो तो ऐसा...इंडियाज गॉट टैलेंट में कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस देखकर शो के जजेस समेत देश की जनता भी यही कह रही है. इंडियाज गॉट टैलेंट में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स अपने हुनर से शो के मंच पर चार चांद लगा रहे हैं. लेकिन अब शो में एक 5 साल की मासूम बच्ची की धमाकेदार सिंगिंग सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











