
India's Got Latent मामले में बढ़ीं समय रैना की मुश्किलें, दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है. दोनों पर दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें मामले में पक्षकार बनाने को कहा है और मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो क्लिप्स रिकॉर्ड पर लिए हैं.
सुप्रीम कोर्ट में सोशल मीडिया पर दिव्यांग लोगों पर जोक्स बनाने के मामलों को लेकर यूट्यूबर्स समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि समाज में दिव्यांग लोगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की जरूरत है.
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने दिव्यांगता और बीमारी पर चुटकुले बनाने के मामले में समय रैना को पक्षकार बनाने को कहा है. रणवीर इलाहाबादिया को भी इस मामले में पक्षकार बनाने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ें: 'शो के फ्लो में सब हुआ, बाद में एहसास हुआ कि मैं गलत था...', लेटेंट विवाद पर पुलिस से बोले समय रैना
16 करोड़ के इंडेक्शन वाले मामले का बनाया था मजाक!
बेंच ने समय रैना की उस वीडियो क्लिप को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें एक अंधे और स्पाइनल मॉड्यूलर एट्रोफी से पीड़ित बच्चे का मजाक उड़ाया गया था. इस मामले से संबंधित क्लिप में, एक दो महीने के बच्चे को लगाए गए 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन वाले मामले का भी जिक्र है, जिसका समय रैना ने मजाक बनाया था.
सुप्रीम कोर्ट में भी ये इंजेक्शन लगवाने का इंतजाम करने के आदेश की अर्जी आई थी. बाद में क्राउड फंडिंग से रकम जुटाकर इंजेक्शन लगवाए गए थे. सरकार ने मानवीय आधार पर इंजेक्शन के अमेरिका से आयात पर लगने वाला 6 करोड़ रुपए आयात शुल्क माफ किया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







