
India's First Rapid Rail: रैपिड रेल से हटा पर्दा, जानिए कब तक सफर करने का मिलेगा मौका
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से मेरठ कॉरिडोर के लिए भारत की पहली रैपिड रेल का अनावरण हुआ. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी और महज 55 मिनट में 82 किमी की दूरी तय करेगी. क्षेत्रीय कॉरिडोर पर देश का यह पहला रैपिड रेल होगा जिसमें बिजनेस या 'प्रीमियम' कोच भी होगा.आजतक संवाददाता संजय शर्मा ने बात की विनय कुमार से जो NRCTC के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. विनय कुमार ने बताया रैपिड रेल की यह सेवा कब कैसे शुरु होगी और आम जनता किस तरह इस का फायदा ले पाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











