
India Pakistan Match से पहले जन-गण-मन गा रहे थे पाकिस्तानी फैंस! सामने आया वीडियो
AajTak
India Pakistan World Cup Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले कुछ पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान जन गन मन गाते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
India Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. सोशल मीडिया पर अब मैच की काफी चर्चा हो रही है और मैच से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. भारत पाकिस्तान मैच का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन गा रहे हैं. कोलंबो स्टेडियम में पाकिस्तान का सपोर्ट करने आए फैंस भारत का राष्ट्रगान गाते दिखे और उनके साथ भारतीय फैंस भी जन गण मन के सम्मान में खड़े थे.
सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ फैंस पाकिस्तानी की जर्सी पहने हुए हैं और काफी तेज आवाज में राष्ट्रगान गा रहे हैं. पाकिस्तानी फैंस की ओर से राष्ट्रगान गाने का वीडियो उस वक्त का है, जब मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए जाते हैं. उस वक्त पाकिस्तानी फैंस राष्ट्रगान गा रहे थे.
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, जिसमें कई लोग इसे खेल भावना से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया एक्ट बता रहे हैं. लेकिन, काफी लोग फैंस की तारीफ कर रहे हैं.
भारत ने दी थी करारी शिकस्त
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप मुकाबले में हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते पाकिस्तानी टीम पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच की पहली पारी में ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी समेत कई दर्शक टीम की हार तय होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए थे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








