
India-Pakistan बंटवारे में हुए जुदा, 74 साल बाद हुई मुलाकात का वीडियो वायरल
AajTak
बंटवारे की तकलीफ भुगतने वाले दो बच्चे 74 साल बाद एक-दूसरे से मिले तो समां भावुक हो गया. दरअसल Kartarpur Corridor ने 74 साल पहले बिछड़े दो भाइयों को मिला दिया. Lost & Found की सच्ची तस्वीरें Kartarpur Sahib के आंगन में देखने को मिली. यहां Mohammad Siddiqi अपने बड़े भाई Habib से मिले. जब दोनों मिले तो आंसू छलके और पुरानी यादों ने घेर लिया. सोशल मीडिया पर इस मुलाकाल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस रिपोर्ट में देखें कैसे ये दो भाई 74 साल बाद एक-दूसरे को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












