
India-China विवाद: दोनों पक्ष LAC के सभी मुद्दे बातचीत से सुलझाने पर राजी, 12वें दौर की सैन्य वार्ता जल्द
AajTak
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि दोनों पक्ष LAC के साथ सभी फ्रिक्शन पॉइंट्स से कंप्लीट डिसइंगेजमेंट के लिए 12वें दौर की सैन्य वार्ता जल्द से जल्द आयोजित करने पर सहमत हुए हैं.
भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद जारी है. इस दौरान बीते साल लद्दाख में हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास टकराव वाली जगहों से फौजों की वापसी के बाद अब दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं. भारत और चीन दोनों ही पक्षों ने इस बात पर रजामंदी जताई कि पूर्वी लद्दाख में LAC पर जो मुद्दे अनसुलझे हैं, जल्दी ही उनका समाधान खोजा जाएगा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









