
'INDIA'- 10, BJP- 2... हिमाचल-उत्तराखंड में कांग्रेस का कमाल, बंगाल में ममता का जादू, उपचुनाव में 1 सीट पर निर्दलीय की जीत
AajTak
लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनके परिणाम सामने आ गए हैं, उपचुनाव में INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है.
लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनके परिणाम सामने आ गए हैं, उपचुनाव में INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है, वहीं ममता की पार्टी ने बंगाल में क्लीन स्वीप किया है. जबकि बीजेपी ने मध्यप्रदेश और हिमाचल में एक-एक सीट जीती है. उधर, पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है.
7 राज्यों की किन सीटों पर हुआ था उपचुनाव मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर, बिहार की रुपौली सीट पर, पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर, पश्चिम बंगाल की रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा, मानिकतला विधानसभा सीट पर, हिमाचल की हमीरपुर, देहरा और नलगढ़ सीट पर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर और तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में कांग्रेस ने 4, TMC ने 4, BJP ने 2 और AAP, DMK और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती है.
उत्तराखंड में कांग्रेस ने किया क्लीनस्वीप देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है. यहां 2 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, दोनों सीट कांग्रेस ने जीत ली हैं. मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भडाना को मात दी है. जबकी बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को 5095 वोटों से हरा दिया है, अभी कुछ ही दिन पहले लोकसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था और अब उपचुनाव में बीजेपी का खाता नहीं खुला.
हिमाचल में कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शनॉ
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां 3 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, इसमें 2 सीटों कांग्रेस के खाते में तो एक सीट बीजेपी के खाते में आई है. देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने बीजेपी के होशयार सिंह को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. वहीं नलगढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत का परचम लहराया है. उन्होंने बीजेपी के कृष्ण लाल ठाकुर को मात दी है. जबकि हमीरपुर की सीट बीजेपी के आशीष शर्मा के खाते में गई है, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को महज 1433 वोटों से मार्जिन से हराया है.
बंगाल में ममता की पार्टी ने किया क्लीन स्वीप

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










