
'INDIA ब्लॉक जीता तो 48 घंटे में बनेगा पीएम...', जयराम रमेश ने बताया चयन का फॉर्मूला
AajTak
कांग्रेस नेता यह भी कहा कि 'इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो NDA की सहयोगी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल हो सकती हैं, हालांकि उन्हें शामिल करेंगे या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान लेंगे. जयराम से पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार और TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू जैसे NDA सहयोगियों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक को पूर्ण बहुमत मिलेगा और इसके बाद महज 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा. गठबंधन में जिसको अधिक सीटें मिलेंगी, पीएम पद के लिए दावेदारी भी उसकी अधिक होगी. सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार के आखिरी दिन पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में, कांग्रेस महासचिव (संचार) ने विश्वास जताया कि INDIA Bloc को 272 के आंकड़े से काफी अधिक सीटें मिलेंगी.
नीतीश कुमार पर कही ये बात कांग्रेस नेता यह भी कहा कि 'इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो NDA की सहयोगी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल हो सकती हैं, हालांकि उन्हें शामिल करेंगे या नहीं, इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान लेंगे. जयराम से पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद नीतीश कुमार और TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू जैसे NDA सहयोगियों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे.
NDA और INDIA में दो आई का अंतर इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, नीतीश कुमार पलटी मारने में माहिर हैं. नायडू 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में थे. रमेश ने कहा कि इंडिया और NDA के बीच दो आई का अंतर है- I फॉर इंसानियत और I फॉर ईमानदारी. जिन दलों में ईमानदारी और इंसानियत है, लेकिन वे NDA में हैं, वे इंडिया ब्लॉक में शामिल होंगे. जनता से जनादेश मिलने के बाद बनने वाली सरकार तानाशाह नहीं, जनता की सरकार होगी.
पीएम मोदी की ध्यान यात्रा पर की टिप्पणी उन्होंने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'दिलचस्प बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवेकानन्द रॉक मेमोरियल जा रहे हैं और दो दिनों के लिए ध्यानमग्न रहेंगे. वही विवेकानन्द स्मारक जहां से राहुल गांधी ने 7 सितंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. मुझे यकीन है कि वह (मोदी) इस बात पर ध्यान दे रहे होंगे कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन कैसा होगा.'
हमें स्पष्ट और निर्णायक जनादेश छह चरणों के मतदान के बाद जमीनी स्तर पर राजनीतिक स्थिति के आकलन के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा, ''मैं संख्या में नहीं जाना चाहता, लेकिन मैं बस इतना कह रहा हूं कि हमें (इंडिया ब्लॉक) स्पष्ट और निर्णायक बहुमत मिलेगा. 273 स्पष्ट बहुमत है लेकिन यह निर्णायक नहीं है, जब मैं स्पष्ट और निर्णायक कहता हूं, तो मेरा मतलब 272 सीटों से काफी ऊपर है.''
उन्होंने दावा किया कि 2004 के नतीजों को 2024 में फिर से दोहराया जाएगा. जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस को राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में अच्छी बढ़त मिलेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







