
INDIA ब्लॉक की 1 जून को मीटिंग बुलाने के पीछे क्या है खड़गे और कांग्रेस की रणनीति? 5 Point में समझें
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा और चुनाव अभियान की समीक्षा की बात कही जा रही है. लेकिन क्या बात बस चर्चा और समीक्षा तक ही सीमित है?
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बाकी है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक बुला ली है. खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक 1 जून को बुलाई है. 1 जून को ही लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा और समीक्षा की बात कही जा रही है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी दिन मतदान और साइक्लोन के बाद रिलीफ के काम का हवाला देते हुए कहा है कि भले ही यहां (बंगाल में) रहूंगी, लेकिन दिल से मीटिंग में मौजूद रहूंगी. इन सबके बीच अब ये सवाल उठ रहे हैं कि अंतिम चरण में देश की 57 लोकसभा सीटों पर जिस दिन वोटिंग होनी है, उसी दिन इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक क्यों बुलाई गई? बात केवल चर्चा और समीक्षा तक ही सीमित है?
केजरीवाल फैक्टर
मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए 1 जून की तारीख चुनी तो उसके पीछे केजरीवाल फैक्टर को भी अहम बताया जा रहा है. दरअसल, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक का रिश्ता कहीं पास, कहीं दूर जैसा है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गोवा और गुजरात में दोनों दल पास हैं तो पंजाब में दूर. पांच राज्यों में गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे इंडिया ब्लॉक के ये दोनों ही महत्वपूर्ण घटक पंजाब में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं. आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद चुनाव प्रचार के लिए जमानत पर बाहर हैं और इसकी अवधि भी 1 जून को ही समाप्त हो रही है.
ऐसे में इंडिया ब्लॉक की बैठक 1 जून को ही बुलाए जाने के पीछे केजरीवाल फैक्टर भी वजह हो सकता है. इस फैक्टर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि सीट शेयरिंग को लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं की बैठकें हटा दें तो इंडिया ब्लॉक की बैठकों में घटक दलों के शीर्ष नेता शामिल होते आए हैं. केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने की अपील करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है लेकिन अगर जमानत की अवधि नहीं बढ़ी तो फिर इंडिया ब्लॉक की तेज चाल पर रफ्तार धीमी हो सकती है.
बिखरे कुनबे को गोलबंद करना

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









