
'INDIA गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डालने की तैयारी', केजरीवाल को ED का समन मिलने पर बोले राघव चड्ढा
AajTak
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमें शीर्ष सूत्रों से जानकारी मिली है कि INDIA गठबंधन के टॉप लीडर्स को अरेस्ट करने की योजना बनाई गई है. इसी योजना के तहत उन्होंने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED)की ओर से समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. AAP नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की 7 सीटें अपनी जेब में रखना चाहती है. उन्होंने कहा कि अब अगला नंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के बाद बिहार में RJD के तेजस्वी यादव को अरेस्ट किया जाएगा. राघव ने कहा कि ये सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, क्योंकि इसके बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की गिरफ़्तारी होगी. फिर केरल में भाजपा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अरेस्ट होंगे, फिर तमिलनाडु में स्टालिन की गिरफ़्तारी होगी. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के दल के नेताओं की गिरफ़्तारी होगी. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में टॉप नेताओं की गिरफ़्तारी कर बीजेपी लोकसभा की सीटें जीतना चाहती है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिला है. आगे का प्लान जल्द ही बताएंगे.
उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं को इस तरह से गिरफ्तार किया गया तो इससे लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है. बीजेपी अगर रेस में अकेली दौड़ेगी तो स्वभाविक रूप से वह चुनाव जीत जाएगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डाला जाएगा. राघव ने कहा कि बीजेपी इसी तरह से राज्यों में लोकसभा की सीटें जीतना चाहती है.
वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि BJP अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











