
INDIA गठबंधन की बैठक में न साथ गए, ना ही की बाचतीत... लालू और नीतीश में सब ठीक-ठाक है?
AajTak
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बीच इंडिया गठबंधन की दिल्ली बैठक में दूरियां दिखीं. पिछली दो बैठकों में दोनों नेता साथ-साथ गए थे लेकिन इसबार अलग-अलग पहुंचे. बैठक के दौरान भी लालू-नीतीश के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की 6 दिसंबर को बैठक बुला ली थी. इस बैठक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कुछ नेताओं ने ना कर दी थी. कांग्रेस एक्टिव हुई और सभी नेताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव को सौंप दी.
हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े और बाकी नेता बैठक में मौजूद रहे लेकिन इस दौरान लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच दूरियां भी साफ नजर आईं. लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई लालू और नीतीश के बीच दूरियां बढ़ गई हैं? ये सवाल केवल इसलिए नहीं उठ रहे कि इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान कोई बातचीत नहीं हुई, इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन की शुरुआती तीन बैठकों में ये दोनों नेता साथ-साथ ही नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- नीतीश की हिंदी स्पीच का टीआर बालू ने मांगा इंग्लिश ट्रांसलेशन, INDIA गठबंधन की बैठक में भड़के बिहार CM
इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक बेंगलुरु और तीसरी बैठक मुंबई में हुई थी. इन दोनों ही बैठकों में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव, तीनों नेता साथ-साथ पहुंचे और साथ-साथ ही वापस पटना लौटे भी. लेकिन दिल्ली की बैठक में ऐसा नहीं हुआ. लालू यादव और तेजस्वी यादव सोमवार की सुबह दिल्ली रवाना हुए तो वहीं नीतीश कुमार शाम की फ्लाइट से. पटना में हुई पहली बैठक से पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, दोनों ही नेताओं ने लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई और दिल्ली तक के दौरे साथ-साथ किए. लेकिन हाल के दिनों में दूसरी तस्वीर नजर आई.
ये भी पढ़ें- कभी केजरीवाल, कभी ममता... तो फिर लालू-नीतीश, INDIA की हर बैठक में रहा रूठने-मनाने का सिलसिला
इस महीने के पहले पखवाड़े में 10 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई थी. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में बिहार के सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जरूर साथ नजर आए थे लेकिन इसके बाद कई ऐसे मौके आए जहां दोनों नेताओं को साथ होना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ नहीं. आइए, नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ मौकों पर.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









