
'INDIA' की अगली बैठक भोपाल में होगी! पहली संयुक्त रैली कर सकते हैं विपक्षी नेता
AajTak
विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने और सत्तारूढ़ एनडीए से संयुक्त रूप से मुकाबला करने की रणनीति भी बन सकती है. जानकारी के मुताबिक बैठक अगले महीने अक्टूबर की शुरुआत में हो सकती है.
विपक्षी गठबंधन INDIA की चौथी बैठक चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के भोपाल में हो सकती है. मीटिंग के साथ ही INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की पहली संयुक्त रैली का आयोजन भी हो सकती है. विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हुई थी. इस दौरान ये चर्चा की गई थी कि चौथी बैठक का आयोजन कहां किया जाना. लिहाजा ये बैठक भोपाल में आयोजित करने पर व्यापक सहमति बन गई थी, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई थी और इसके तौर-तरीकों पर बात नहीं हुई थी.
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने और सत्तारूढ़ एनडीए से संयुक्त रूप से मुकाबला करने की रणनीति भी बन सकती है. जानकारी के मुताबिक बैठक अगले महीने अक्टूबर की शुरुआत में हो सकती है. बता दें कि मुंबई की बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने चौथी बैठक के लिए दिल्ली को एक ऑप्शन के तौर पर माना था. लेकिन तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई थी.
विपक्षी दल एनडीए से मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जिसका असर संसद सत्र के दौरान भी दिखा था. INDIA गठबंधन की अबतक तीन बैठकें हो चुकी हैं. पहली बैठक पटना, दूसरी बेंगलुरु और तीसरी मीटिंग मुंबई में हुई थी. अब चुनाव नजदीक आने पर विपक्षी गठबंधन विभिन्न स्थानों पर एनडीए के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है.
मुंबई में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने गठबंधन के संयोजक को कहा था कि फिलहाल गठबंधन को संयोजक की कुछ खास जरूरत नहीं है. हमने आपसी सहमति से 14 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है. उद्धव ने कहा कि इस कमेटी के सदस्य गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर फैसला करेंगे और अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं को इससे वाकिफ कराएंगे. इस कोऑर्डिनेशन कमेटी में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, डीएमके के एमके स्टालिन, शिवसेना से संजय राउत, आरजेडी के तेजस्वी यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, सपा से जावेद खान, जदयू से लल्लन सिंह, जेएमएम के हेमंत सोरेन, डी राजा, एनसी के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती को शामिल किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









