
INDIA अलायंस में एक और टकराव! बिहार में चुनाव लड़ेगी AAP, आरजेडी बोली- याद रखें सिद्धांत
AajTak
आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जिससे इंडिया गठबंधन में टकराव पैदा हो सकता है. अभी बिहार में महगठबंधन की सरकार है जिसमें आरजेडी-जेडीयू, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं. आम आदमी पार्टी ने कहा कि बिहार में वैसा विकास नहीं हुआ है जैसा होना चाहिए, इसलिए हम वहां चुनाव लडेंगे.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए एक तरफ तमाम विपक्ष दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है. अब आम आदमी पार्टी ने मुंबई में मीटिंग से पहले ऐसा फैसला लिया है जो इस नए गठबंधन में टकराव पैदा कर सकता है. दरअसल आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान संदीप पाठक ने बैठक में बिहार में पार्टी के संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की. बैठक में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक और बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव भी मौजूद रहे.
बैठक के दौरान AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि बिहार से बहुत सारे लोग आते थे और पूछते थे कि पार्टी बिहार में कब चुनाव लड़ेगी. उन लोगों के बहुत सारे सवाल होते थे लेकिन आज मैं उन सवालों के जवाब आप लोगों को देने वाला हूं. बिहार में हमारे पास संगठन का स्ट्रक्चर भले ही ना हो लेकिन हमारे पास वहां काम करने वाले लोगों की बड़ी तादाद है. बिहार पूरे देश को राजनीति सिखाता है, बिहार के लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं है कि राजनीति क्या होती है. बिहार के 10 साल के बच्चे को भी राजनीति के बारे में पता है.
बिहार आगे नहीं बढ़ पाया: AAP
संदीप पाठक ने कहा कि आज बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया है. आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन चुनाव लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है. सिर्फ चुनाव लड़ने और लड़कर हारने से कोई फायदा नहीं है. 10 जगह चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं है, आप जहां भी चुनाव लड़ो पूरी ताकत के साथ लड़ो. उस राज्य में आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए.
बिहार में चुनाव लड़ना है: AAP

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











