
IND vs WI T20: रोहित शर्मा को क्या हुआ? 5 बॉल खेलकर ही पवेलियन लौटे, BCCI ने दिया अपडेट
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी. कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग आए. उन्होंने 5 बॉल खेलकर एक छक्का और एक चौका लगाया. वह 11 रन बनाकर खेल ही रहे थे कि उन्हें कमर में कुछ समस्या होने लगी. इसके बाद रोहित रिटायर्ड होकर ग्राउंड से बाहर चले गए...
IND vs WI T20: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है. पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली है. इस तरह भारत ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. मगर इस तीसरे मैच से भारतीय फैन्स के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है.
मैच में भारतीय टीम 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी. कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग आए. उन्होंने 5 बॉल खेलकर एक छक्का और एक चौका लगाया. वह 11 रन बनाकर खेल ही रहे थे कि उन्हें कुछ समस्या होने लगी. मेडिकल टीम ने ग्राउंड में आकर रोहित शर्मा का चेकअप किया.
बीसीसीआई और रोहित ने खुद चोट पर अपडेट दिया
रोहित को कमर में कुछ तकलीफ हो रही थी. साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव की भी शिकायत थी. रोहित को ठीक नहीं लगा, तो वह रिटायर्ड होकर मेडिकल टीम के साथ डगआउट में चले गए. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ट्वीट कर रोहित की चोट पर अपडेट दिया.
बीसीसीआई ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा की कमर में जकड़न की शिकायत है. मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है.
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चोट पर ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा, 'फिलहाल, थोड़ा ठीक (दर्द) है. सीरीज के चौथे मैच से पहले हमारे पास थोड़ा समय है. ऐसे में इसके (चोट) ठीक होने की उम्मीद है.'

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











