
IND vs USA Live Score, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए, भारत को दूसरे ही ओवर में लगा झटका
AajTak
India (IND) vs USA Live Score, T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला है. भारतीय टीम अपने घर पर खेल रही है और उसका पलड़ा काफी भारी दिख रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के मैच नंबर-3 में आज (7 फरवरी) भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 33-1 है. तिलक वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं.
भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट में उतरी है. वैसे अब तक किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. साथ ही कोई टीम टाइटल डिफेंड भी नहीं कर पाई है. अब भारतीय टीम इस मिथक को तोड़ना चाहेगी. भारत-यूएसए मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक को अली खान ने पवेलियन भेजा.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया. बुमराह वायरल फीवर के चलते चयन के लिए अनुपस्थित थे. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर भी प्लेइंग-11 से आउट रहे. ईशान किशन को संजू पर तवज्जो दी गई.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती.
मुकाबले में यूएसए की प्लेइंग-11: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







