
IND vs SL Day-Night Test: पिंक बॉल टेस्ट खेलने को बेताब विराट कोहली, बोले- अब इंतजार नहीं कर सकता
AajTak
विराट कोहली के करियर का यह 101वां टेस्ट है, इसलिए यह मैच और भी ज्यादा खास हो जाता है. साथ ही बेंगलुरु का यह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली का दूसरा होमग्राउंड भी है...
India vs Sri Lanka Day-Night Test: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह भारतीय टीम का चौथा डे-नाइट टेस्ट होगा. इस मैच को खेलने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बेताब नजर आ रहे हैं.
कोहली ने मैच से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कुछ फोटोज शेयर किए हैं. पोस्ट के जरिए कोहली ने बताया कि वह बेंगलुरु पहुंच चुके हैं और पिंक बॉल टेस्ट खेलने के लिए बेताब हैं. कोहली ने पोस्ट में लिखा- बैक टू बेंगलुरु. मैच के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता.
कोहली के करियर का 101वां टेस्ट होगा
विराट कोहली के करियर का यह 101वां टेस्ट है, इसलिए यह मैच और भी ज्यादा खास हो जाता है. साथ ही बेंगलुरु का यह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली का दूसरा होमग्राउंड भी है. ऐसे में कोहली इस मैदान पर वापस आकर बेहद खुश भी हैं. कोहली पिछले ढाई साल से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक नहीं लगा सके हैं. ऐसे में वह अपने इस दूसरे होमग्राउंड में यह शतक का सूखा खत्म करना चाहेंगे.
Back to Bengaluru ❤️. Can't wait for tomorrow 🇮🇳 pic.twitter.com/hzBVKUe6MC
पिछला शतक भी डे-नाइट टेस्ट में जड़ा था

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












