
IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज में डे-नाइट टेस्ट! बेंगलुरू में खेला जाएगा ये Pink-Ball Test
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच फरवरी के अंत में शुरू होने वाली 2 टेस्ट और 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारत और श्रीलंका इस सीरीज में एक डे-नाइट टेस्ट मुकाबला भी खेलेंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्टों मैचों की सीरीज का एक मैच डे-नाइट होगा. यह दिन-रात्रि टेस्ट बेंगलुरु में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है. अब तक भारत ने सिर्फ दो डे-नाइट टेस्ट (Pink-Ball Test) मुकाबले होस्ट किए हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












