
Ind Vs Sa T20 Series: कैसे बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड? अफ्रीका के खिलाफ घर में ही ढेर हो जाती है टीम इंडिया
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है. सीरीज़ में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में होगी, पहले ही मैच में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. लेकिन यह राह इतनी आसान नहीं होने वाली है.
Ind Vs Sa T20 Series: टीम इंडिया को 9 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ का पहला टी-20 मुकाबला खेलना है. यह मैच भारत के लिए काफी खास है क्योंकि यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. टीम इंडिया अभी तक 12 टी-20 मैच लगातार जीत चुकी है, अगर दिल्ली वाला मैच भी जीत लिया तो लगातार 13वीं जीत का रिकॉर्ड होगा. लेकिन टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं है, क्योंकि सामने साउथ अफ्रीका की टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ आ रही है. साथ ही रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीका का ही साथ देते दिख रहे हैं. साउथ अफ्रीका और भारत के बीच भारत में जो भी टी-20 मैच हुए हैं, उसमें साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच (भारत में) • कुल मैच- 4 • भारत जीता- 1 • साउथ अफ्रीका जीता- 3 साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को घर में जो इकलौती जीत मिली है, वह साल 2019 में मोहाली में हुए मैच में मिली थी. इस मैच में विराट कोहली ने 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. हालांकि, अगर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच ओवरऑल टी-20 मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का ही पलड़ा भारी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मैच • कुल मैच- 15 • भारत जीता- 9 • साउथ अफ्रीका जीता- 6एक जीत से बनेगा विश्व रिकॉर्ड केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम के पास लगातार 13वीं जीत दर्ज करने का अवसर है. टीम इंडिया ने अपने पिछले 12 टी-20 मैच में जीत ही हासिल की है. इसमें टी-20 वर्ल्डकप के आखिर में मिली तीन जीत और उसके बाद न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में मिली जीत शामिल है. अभी यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत, रोमानिया और अफगानिस्तान के पास है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









