
Ind Vs Sa T20 Series: अफ्रीका सीरीज़ से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस शख्स की हुई एंट्री
AajTak
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका सीरीज़ के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है. टीम के साथ नए फीजियो कमलेश जैन भी जुड़ गए हैं, उन्होंने नितिन पटेल की जगह ली है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का आगाज़ 9 जून से होना है, उससे पहले नई दिल्ली में टीम की प्रैक्टिस शुरू हो गई है. केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज़ को अपने नाम करने उतरेगी. इस बीच इस बार टीम के साथ एक नया सदस्य भी जुड़ा है. टीम इंडिया को नया फिजियो मिला है, कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व स्टाफ कमलेश जैन ने बतौर फिजियो टीम इंडिया को ज्वाइन किया है. उन्होंने नितिन पटेल की जगह ली है, जो लंबे वक्त से भारतीय टीम का हिस्सा थे. नितिन पटेल को अब नई ज़िम्मेदारी दी गई है और वह नेशनल क्रिकेट अकादमी पहुंच गए हैं.
कमलेश जैन ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 10 साल तक काम किया है और अब वह टीम इंडिया के साथ जुड़ गए. दिल्ली में 6 जून को जब भारतीय टीम प्रैक्टिस कर रही थी, उस वक्त कमलेश जैन टीम के साथ ही थे.
pic.twitter.com/PxR49tiKSc
बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज़ का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा. इसके बाद 12, 14, 17, 19 जून को भी मैच होने हैं. आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया की यह पहली इंटरनेशनल सीरीज़ है.
भारतीय टीम की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं. जहां कोच राहुल द्रविड़ भी टीम के साथ हैं, वह पहले इंग्लैंड दौरे के लिए जल्दी निकलने वाले थे. लेकिन अब वह पूरी अफ्रीका सीरीज़ का हिस्सा रहेंगे और बाद में ही कुछ खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









