
Ind Vs Sa T20 LIVE SCORE: ऋषभ पंत की कप्तानी में पहली बार जीता भारत, तीसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 48 रनों से रौंदा
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का तीसरा मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 का स्कोर बनाया है, अफ्रीका को सीरीज़ जीतने के लिए 180 रन बनाने होंगे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज़ में टीम इंडिया को पहली जीत मिल गई है. मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 48 रनों से हराया. इसी के साथ भारत की पांच मैच की सीरीज़ में वापसी हो गई है और अब स्कोर 1-2 हो गया है. कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में मिली भारत की यह पहली जीत है. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की और ऋतुराज गायकवाड़-ईशान किशन की धमाकेदार ओपनिंग पार्टनरशिप के दमपर 179 का स्कोर बनाया. पिछले दो मैच में खराब प्रदर्शन कर रहे टीम इंडिया के बॉलर्स ने यहां पर वापसी की और अफ्रीकी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया.
#TeamIndia win the 3rd T20I by 48 runs and keep the series alive. Scorecard - https://t.co/mcqjkCj3Jg #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/ZSDSbGgaEE
टीम इंडिया की तरफ से तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने कमाल की बॉलिंग की, उन्होंने अपने 3.1 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर चार बड़े विकेट झटके. पिछले दो मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल ने यहां 4 ओवर के कोटे में 20 रन देकर 3 विकेट झटक लिए.
भारत- 179/5 (20) दक्षिण अफ्रीका- 131 (19.1)
क्लिक करें: ये हैं अफ्रीकी प्लेयर्स की ग्लैमरस वाइफ, अदाओं में देती हैं सबको मात
साउथ अफ्रीका की पारी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








