
IND vs SA T20: क्विंटन डिकॉक ने दी अफ्रीकी टीम को खुशखबरी! टीम इंडिया की बढ़ सकती है टेंशन
AajTak
टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा...
भारतीय टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले विकेटकीपर बैट्समैन क्विटंन डिकॉक ने अपनी साउथ अफ्रीकी टीम को एक खुशखबरी दी है. दरअसल, चोटिल डिकॉक के ठीक होने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो डिकॉक चौथे मुकाबले में खेलने के लिए उतर सकते हैं.
बता दें कि सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले डिकॉक को कलाई में चोट लग गई थी. इसके कारण वह दूसरा और तीसरा मैच नहीं खेल सके थे. जबकि पहले मुकाबले में डिकॉक ने 22 रनों की पारी खेली थी. यदि डिकॉक चौथा मैच खेलते हैं, तो टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ जाएगी, क्योंकि डिकॉक IPL से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
आखिरी समय पर लिया जाएगा कोई फैसला
हाल ही में साउथ अफ्रीका मैनेजमेंट ने डिकॉक की चोट को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था, 'क्विंटन डिकॉक ने कलाई की चोट में काफी सुधार किया है. मेडिकल टीम उनकी चोट पर पैनी नजर रखे हुए है. चौथे मैच के लिए डिकॉक की उपलब्धता पर आखिरी समय में ही कोई फैसला लिया जा सकेगा.'
Back to the grind 🏏#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/BAnMJD2XKW
सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 की बढ़त

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












